FPO क्या है देखें संपूर्ण जानकारी

FPO क्या है 

दोस्तों FPO एक प्रकार का किसान उत्पादक संगठन (Farmer Producer Organization) होता है! जोकि किसानों के हित के लिए काम करता है! और Company Act के अंतर्गत Registered होता है!

PM Kisan FPO Yojana

सरकार द्वारा देश में किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है! इसमें से एक ऐसी ही योजना PM Kisan FPO Yojana है! पीएम किसान एफपीओ योजना के माध्यम से संगठनों को 15 लाख रूपये की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा किसानों को दी जाएगी! देश में अब कारोबार की तरह किसान को खेती में भी लाभ मिलेगा! इस योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम 11 किसानों को संगठित होकर अपनी कृषि कंपनी बनानी होगी! इसमें मिलने वाली राशि 3 वर्ष में प्रदान की जाएगी! PM Kisan FPO Yojana से देश के 10000 नए किसानों का संगठन बनाया जाएगा!

क्या है किसान उत्पादक संगठन

किसान उत्पादक संगठन से उन सभी किसानों को मदद मिलेगी! जो छोटे, सीमांत और भूमिहीन किसान है! एफपीओ के सदस्य संगठन में अपनी गतिविधियाँ का प्रबंधन कर सकेंगे! जिससे प्रोद्योगिकी, निवेश, वित्त और बाजार तक बेहतर पहुँच हो सकें! और किसानों की भी आजीविका तेजी से बढ़ें! देश में किसानों की संख्या लगभग 86 फीसदी है!

अभी कितनी किसान कंपनियां है 

एपपीओ का गठन और बढ़ावा देने के लिए अभी छोटे किसान कृषि व्यापार संघ और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक काम कर रहे है! दोनों संस्थानों के मिलाकर करीब 5000 एफपीओ Registered है! मोदी सरकार इसे बढ़ाना चाहती है! इसलिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) को भी इसकी जिम्मेदारी दे दी गई है!

Benefits Of FPO

FPO छोटे एवं सीमांत किसानों का एक ग्रुप होगा! जिससे उससे जुड़ें किसानों को न सिर्फ अपनी उपज का बाजार मिलेगा! बल्कि खाद, बीज, दवाइयां और कृषि उपकरण आदि ख़रीदना आसान होगा! केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक यह 10,000 नए FPO 2019-20 से लेकर 2023-24 तक बनाएं जाएंगे! इससे सभी किसानों को सामूहिक शक्ति बढ़ेगी!

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started